बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  में सोमवार को जलियांवाला हत्याकांड में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।साथ ही डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती का कार्यक्रम भी मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष  प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र,मुख्य वक्ता देवदत्त शर्मा, विवेक शर्मा, सोनिया ने जलियांवाला हत्याकांड पर प्रकाश डालते हुए  बताया कि जालियाँवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट जलियाँवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 (बैसाखी के दिन) हुआ था। रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी। जिसमें जनरल डायर नामक एक अँग्रेज ऑफिसर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं। यह भी पढ़ें- डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रम जिसमें 400 से अधिक व्यक्ति मरे व 2000 से अधिक घाय...