लखनऊ, फरवरी 22 -- वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान लखनऊ, विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को जर्मनी में विभिन्न कंपनियों, व्यापार समूहों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। इस दौरे के दौरान संभावित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं, जो यूपी के निर्यात और औद्योगिक विस्तार को मजबूती देंगे। जर्मनी पहुंचने पर केशव प्रसाद का वहां काउंल जनरल शुचिता किशोर ने उनका स्वागत किया गया। इस दौरे से संभावित निवेश के अलावा उत्तर प्रदेश के उत्पादों को यूरोपीय बाजारों में पहुंचने के मार्ग आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेड डील के बाद यूपी के ब्रांडेड उत्पादों, टेक्सटाइल तथा फिनिश्ड गुड्स को यूरोपीय बाजारों में बेहतर प्रतिस्पर्...