लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को डिजिटल स्वगणना फॉर्म भरा। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील की कि वे जनगणना में सहभागिता दें और सही जानकारी भरें। इस अवसर पर यूपी की जनगणना कार्य की निदेशक शीतल वर्मा ने उन्हें भारत की जनगणना विषयक स्मृति चिह्न भेंट किया।केशव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक सही व प्रमाणिक जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में योगदान दे। इस बार जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराई जाएगी। पहले चरण में भवनों व मकानों की गणना की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति की गणना संपादित होगी। यह भी पढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष ने पूरी की स्वगणना प्रक्रिया आमजन को 21 मई तक स्वगणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी ज...