केशव ने की नाइजीरिया के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री से मुलाकात
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नाइजीरिया के संघीय गणराज्य के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री व प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सीनेटर डॉ. अलियु साबी अब्दुल्लाही से मुलाकात की। दोनों के बीच खाद्य प्रसंस्करण और ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की योजनाओं पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें यूपी में इस दिशा में हो रहे कामों का प्रेजेंटेशन दिया।प्रस्तुतिकरण के दौरान उन्होंने गांवों में जरूरत के मुताबिक बनाए जा रहीं सड़कों और पुलियों के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान बनाई गई सड़कों और इसमें इस्तेमाल की जा रही एफडीआर तकनीक के बारे में उन्होंने जानकारी दी। यह भी पढ़ें- यूपी-नाइजीरिया मिलकर कृषि क्षेत्र में नवाचार व तकनीकी सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.