रांची, जून 11 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केशव नगर में बीती रात चोरों ने दो घरों की छत से छड़ और पाइप की चोरी कर ली। मामले में पीड़ित मुकेश श्रीवास्तव और संजय मिश्रा ने रातू थाना में लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर दोनों के दोमंजिला मकानों की छत पर रखे छड़ और पाइप लेकर फरार हो गए। केशव नगर विकास समिति ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जल्द ही मोहल्ले में पहुंचकर जांच करेगी। चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। समिति ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि शाम के समय टोंगरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जहां गांजा और शराब का सेवन किया जाता है। लोगों का आरोप है कि सूच...