मथुरा, जनवरी 4 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की सात दिवसीय बैठक रविवार से वृंदावन स्थित केशव धाम में प्रारंभ होगी। 10 जनवरी तक आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे जो रविवार सुबह वृंदावन आएंगे । इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के सह-सर कार्यवाह सहित लगभग 30 शीर्ष पदाधिकारी भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में आरएसएस स्थापना के सौवें वर्ष में आरएसएस की नीतियों और सिद्धांतों को और अधिक जन-जन तक पहुंचाने की कार्य योजना पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा, साथ ही 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है। जानकारी के अनुसार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को वृंदावन पहुंच जाएंगे, लेकिन कार्य समिति की बैठक सोमवार से ही प्रारंभ होगी। इसमें संघ के स...