वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। विजया एकादशी पर भगवान आदिकेशव के दरबार में हरि और हर का श्रमार्चन किया गया। नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा है-सफाई ही पूजा है' अभियान के तहत आदिकेशव घाट स्थित श्रीश्वेत दीपेश्वर महादेव मंदिर में श्रमदान किया। मंदिर की सफाई की गई। जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में श्रमदान कर सफाई के बाद विग्रहों का पूजन किया गया। सत्यप्रकाश कुशवाहा, शिवा, निखिल, आयुष त्रिपाठी आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.