लखनऊ, मार्च 8 -- एक हजार परिवार सीवेज युक्त पानी पीने को मजबूर, जलकल विभाग बेपरवाह लखनऊ। प्रमुख संवाददाताराजधानी के फैजुल्लागंज द्वितीय क्षेत्र के केशव नगर द्वितीय और यश नगर में पिछले करीब 20 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि करीब एक हजार परिवार सीवेज मिला पानी पीने को मजबूर हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद जलकल विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।सीवर लाइन और पानी की लाइन जुड़ने की आशंकास्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में सीवर लाइन उफना रही है और आशंका है कि कहीं न कहीं सीवर लाइन पानी की पाइपलाइन से जुड़ गई है। इसी वजह से नलों से बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है। कई घरों में पानी का रंग भी बदल गया है, जिससे लोग इसे पीने या घरेलू उपयोग में लेने से भी डर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.