केशववीर डीह बाबा के वार्षिकोत्सव पर भंडारा
मिर्जापुर, जून 10 -- कछवां। नगर पंचायत के पाण्डेयपुर वार्ड स्थित प्रसिद्ध केशवबीर डीह बाबा मंदिर का सोमवार से वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग से सराबोर रहा। दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्सव के दौरान मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने हाथों में पारंपरिक ध्वज और पताकाएं लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। गाजे-बाजे और 'जय बाबा की' के गगनभेदी जयकारों के साथ जैसे ही यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। रंग-बिरंगे ध्वज और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को भक्तिमय माहौल में अखंड "रामायण पाठ" के साथ हुआ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.