नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली। केशवपुरम में रविवार देर रात अपार्टमेंट के बिजली मीटर में आग लग गई। इस दौरान इमारत में फंसे तीन लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, लारेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में चार मंजिला इमारत में 24 फ्लैट हैं। इन सभी के बिजली के मीटर ग्राउंड फ्लोर पर लगे थे। बताया जाता है कि रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट से मीटर में आग लग गई। दमकल अधिकारी ने बताया कि 2:10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। पांच गाडियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- दुकान या मकान खरीदने से पहले जान लें कैसे मिलती है फायर NOC, कहीं सब हो न जाए स्वाहा!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...