केशवदेव में मनी हरियाली तीज, झूले में विराजे ठाकुरजी
मथुरा, जून 4 -- प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज में बुधवार को हरियाली तीज एवं झूला महोत्सव मनाया गया। प्रातः भगवान का सेवायत जगदीश गोस्वामी द्वारा गुलाब-केवड़ा इत्रों से अभिषेक किया गया। नवीन पोशाक धारण कराई गई। घेवर का भोग लगाया और चांदी के झूले में भगवान को झुलाया गया। हरि नाम कीर्तन हुआ और फूल बंगला सजा। श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों मनमोहन आगरा वालों द्वारा बदरिया बरसे श्याम नहीं आए, विजय बंसल झूला पढ़ो नंद की चलो गुंजन की ओर, महेश अवेरनी वालों ने झूला तो पड़ गया केशव देव में, घनश्याम रसिक झूला तो झूले राधिका झूला में..आदि मल्हार गयी गई। झूला उत्सव में प्रमुख रूप से नंद कुमार, दीपक शर्मा राजकुमार मैदा वाले, गिरिराज शरण गोस्वामी, उषा गोस्वामी, रेखा अग्रवाल, कृष्ण गोपाल शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी, सोहनलाल शर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.