मथुरा, मई 7 -- मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज में निशुल्क सामान्य रोग परामर्श सेवक का आयोजन सर्वोदय हेल्थकेयर डॉक्टरों द्वारा किया गया, जिसमें 347 मरीजों ने अपना चेकअप कराया। इससे पूर्व भगवान का फूल बंगला सजाया गया। प्रबंध कमेटी, सेवायतो और श्री कृष्णा सामूहिक संगठन मंडल के सदस्यों द्वारा डॉक्टर व मरीजों वह स्वागत स्वल्पाहार के साथ किया गया। व्यवस्था में प्रमुख रूप से दीपक शर्मा, बृजनंदन शर्मा, महेश गोयल, योगेंद्र अग्रवाल, जगदीश शरण गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी, मुकुटमानी शर्मा, जगदीश गोस्वामी, कृष्ण गोपाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल, दिलीप पांडे आदि थे। कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एवं नारायण प्रसाद शर्मा द्वारा डॉक्टरों का पटका दुशाला पहनकर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.