केवी सिमरिया में दाखिले का बिगुल: कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 2 अप्रैल तक मौका
चतरा, मार्च 24 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य मंटू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभिभावक 20 मार्च सुबह 10बजे से लेकर 2 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष होनी अनिवार्य है। आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होगा। कक्षा 2 से लेकर अन्य डीएफएस की कक्षाओं (कक्षा 11 को छोड़कर) में दाखिला केवल सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। इन कक्षाओं के लिए पंजीकरण 2 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.