कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कैंट में मंगलवार को 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ मशाल जलाकर किया गया। लखनऊ संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 249 बालक और 30 अनुरक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि प्राचार्य सोम पाल ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उप प्राचार्य द्वितीय पाली राजेश मिश्रा, उप प्राचार्य धीरज सिंह ने स्वागत किया। अंडर-14 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अलीगंज प्रथम ने सीतापुर को 08 विकेट से हराया। अंडर 14 केंद्रीय विद्यालय शाहजहांपुर ओसीएफ को हराकर केंद्रीय विद्यालय नंबर एक चकेरी ने जीता। डॉ. मीरा दुबे, डॉ. मितलेश कुमारी और पीके मिश्रा, दीपक कुमार, शैलेश गुप्ता और जया शर्मा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- केवि में संभागीय बालक खेलकूद प...