पलामू, अप्रैल 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय-पलामू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा दो, तीन एवं आठ की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑफलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर मेदिनीनगर के बीडीओ सह सीओ जागो महतो ने की। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। लॉटरी के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सुकता का माहौल बना रहा। अभिभावक अपने बच्चों के नाम की घोषणा का इंतजार करते हुए पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए थे। विद्यालय प्रशासन ने चयन की सभी प्रक्रियाओं को खुले रूप में संपन्न कर निष्पक्षता सुनिश्चित की। यह भी पढ़ें- केवि चंद्रपुरा में कक्षा 2 व 5 के लिए लॉटरी प्राचार्य ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की नामांकन प्रक्रिया सभी को समान अवसर देने के उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.