नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार बालवाटिका-1, 3 और कक्षा-1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसकी अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली चयन सूची 8 और 9 अप्रैल को जारी होगी, जबकि दूसरी सूची 16 अप्रैल और तीसरी सूची 21 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद खाली सीटों के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।विशेष श्रेणियों (आरटीई, अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 22 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं, बालवाटिका-2 और कक्षा-दो से ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश 2 से 8 अप्रैल तक ऑफलाइन माध्यम से होगा।कक्षा-11 में प्रवेश के लिए केवी छात्रों ...