रुद्रपुर, मार्च 29 -- खटीमा। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। खेल का शुभारंभ प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने किया। खेल दिवस परम्परा के अन्तर्गत प्राचार्य आर्य ने समस्त शिक्षक एवं स्टाफ को खेल दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कराई। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न रोमांचित गतिविधियां शामिल रही रिले दौड़, शतरंज, 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ ,लम्बी कूद, टेबल टेनिस, रस्सा कस्सी आदि। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर विभिन्न पुरस्कार अपने नाम किए। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर उनके मनोबल को बढ़ाया। यहां गोपाल सिंह, ख़ेम चंद, नकुल चंद, देवेंद्र सिंह रावत, सुश्री जैनब निजाम, सुश्री वर्षा, हरप्रीत कौर, अंजू, मनीषा, फूल कुमारी, कढ़िका वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हि...