कानपुर, मई 8 -- कानपुर। एयरफोर्स स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 चकेरी के खिलाड़ियों ने 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग की ओर से कानपुर, फतेहगढ़, लखनऊ, लालगंज, रायबरेली, शाहजहांपुर और बरेली में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल ने बताया कि विद्यालय के 140 खिलाड़ियों ने आर्चरी, फुटबाल, कबड्डी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, स्केटिंग, स्विमिंग, योगा, एथलेटिक्स, शतरंज, वॉलीबाल, हॉकी, बास्केटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 37 रजत और 19 कांस्य पदक समेत कुल 100 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। एथलेटिक्स खिलाड़ी आरव और स...