केवी गोड्डा की पूर्व छात्रा डॉ. सोनल सौम्पी ने हासिल की एमबीबीएस की डिग्री
गोड्डा, जून 15 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। सदर प्रखण्ड अंतर्गत रामला गांव निवासी श्री हरिकिशोर की पुत्री एवं केंद्रीय विद्यालय (केवी) गोड्डा की पूर्व छात्रा डॉ. सोनल सौम्पी ने एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर डिग्री प्राप्त कर गोड्डा का नाम रोशन किया है। उन्होंने 12 जून को कोलकाता स्थित जगन्नाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020-21 बैच की छात्रा के रूप में अपनी एमबीबीएस की डिग्री ग्रहण की। डॉ. सोनल की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और गोड्डा में खुशी का माहौल है। केंद्रीय विद्यालय गोड्डा से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाली सोनल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। डॉ. सोनल के मामा वंशी लाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.