अल्मोड़ा, मई 2 -- मुकेश सक्टा, द्वाराहाट। केंद्रीय विद्यालय के संचालन की मांग के लिए क्षेत्र के लोग पिछले 22 दिनों से आंदोलन पर डटे हुए हैं। शनिवार को भी प्रदर्शन कर आंदोलनकारियों ने विरोध जताया। कहा कि सरकार केंद्रीय विद्यालय के संचालन की मांग को अनसुना कर रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज यानी रविवार को गर्जना रैली निकालने का आह्वान किया। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय जन एकता मंच के बैनर तले चल रहे आंदोलन में नवीन चंद्र मैनाली आमरण अनशन पर डटे रहे। वहीं, क्रमिक अनशन पर खीम सिंह रौतेला बैठे। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि स्वीकृत होने के दो साल बाद भी केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- वर्षवार भर्ती के लिए नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन 149वें दिन भी जारी इससे क्षेत्र के बच्चों को प...