केवी आईआईटी में तरुणोत्सव पर बच्चों की काउंसिलिंग
कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में कक्षा 10 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने तरुणोत्सव का आयोजन किया। कक्षा 11 में प्रवेश से पहले उनके व्यक्तित्व विकास, नए विषयों व स्ट्रीम का जानकारी, कॅरियर के अवसर, क्षमता के अनुसार विषय चयन करने जैसी जानकारियां दी जा रही हैं। 30 अप्रैल को कक्षा 11 में प्रवेश दिया जाना है, उससे पहले इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। प्राधानाचार्य रवीश चंद्र पांडे ने मां सरस्वती के पूजन के साथ शुभारंभ किया। प्रतिदिन अपनी उपस्थिति को दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया l यहां प्रियंका तिवारी, डॉ. रूपम मिश्रा, शिवकांत द्विवेदी, अंजलि मिश्रा और ज्योत्सना संत उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- केवी आईआईटी में जल संरक्षण पखवाड़ा पर शपथ ली यह भी पढ़ें- यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.