भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में शुक्रवार को लीची बागवानी की आधारशिला रखी गई। यह बागवानी लेडीज क्लब, बीएयू द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम के तहत किया गया है। क्लब की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह द्वारा आधारशिला रखी गई। अध्यक्ष ने कहा कि पौधे धरती के शृंगार हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर क्लब की सचिव लैला अर्जुमन, क्लब की कुल 25 महिला सदस्यों की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सब्जी उत्पादन केंद्र चेहराकलां में पौधारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...