रांची, अप्रैल 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में गुरुवार को मधुमक्खी पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र के समन्वयक डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन कर आय बढ़ाने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण में शहद के अलावा अन्य उत्पादों, उनके विपणन और सरकारी योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से आए 275 किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार, शिबू बेदिया और सिद्कोफेड के वरीय प्रबंधक कुमार सौरभ राठौर ने भी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.