हाजीपुर, मार्च 11 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि। वैशाली जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। 11 मार्च को केन्द्र में समृद्ध किसान उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में किसान भाग लेगें। कार्यक्रम बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे से होगी जिसमें कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को दलहनी फसलों की खेती, विशेष रूप से उड़द की उन्नत खेती के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही उत्पादन बढ़ाने के उपाय, नई कृषि तकनीकों और नावाचारों पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों का पंजीकरण सुबह 10 बजे से किया जाएगा और इस दौरान उन्हें रजिस्ट्रेशन किट भी प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम कृषि जागरण, कृषि विज्ञान केन्द्र हाजीपुर, एनसीसीएफ,...