दरभंगा, फरवरी 28 -- कमतौल/जाले, हिटी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित मखाना अनुसंधान एवं विकास विषयक दो दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक-उद्यमी संगोष्ठी का समापन प्रक्षेत्र भ्रमण व संवाद सत्र के साथ हुआ। अध्यक्षता नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा सिंह ने की, जबकि संचालन केंद्राध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, वैज्ञानिक व उद्यमी शामिल हुए। दूसरे दिन कृषि विज्ञान केंद्र, सुखेत (मधुबनी) के अध्यक्ष डॉ. शिशिर कुमार गंगवार, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बिरौल के वैज्ञानिक डॉ. शाजिद हुसैन, ढोली के मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. जीएन झा, पूसा के अभियांत्रिकी वैज्ञानिक डॉ. देवाशीष राय, खाद्य प्रसंस्करण वैज्ञानिक डॉ. कुलविन्दर कौर, अभियांत्रिकी वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक उपाध्याय ...