केवीके में धान की सीधी बुआई व लेजर लैंड लेवलर की सुविधा शुरू
सीतामढ़ी, जून 22 -- शिवहर। खरीफ सीजन में कृषि विज्ञान केंद्र, शिवहर द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। केंद्र के कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से अब जिले के किसानों को धान की सीधी बुआई और लेजर लैंड लेवलर द्वारा खेत समतलीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य कृषि लागत को कम करना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना और यंत्रीकरण के जरिए किसानों की आय में वृद्धि करना है। श्रम और समय की होगी बड़ी बचत:केवीके द्वारा किसानों के खेतों में मशीन से धान की सीधी बुआई कराई जा रही है, जिससे पारंपरिक रोपाई में लगने वाले भारी श्रम और समय की बचत हो रही है। लागत की बात करें तो धान की सीधी बुआई पर ट्रैक्टर सहित प्रति एकड़ मात्र 1500 का खर्च आता है, जो पारंपरिक विधि की तुलना में बेहद किफायती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.