दरभंगा, जुलाई 8 -- जाले। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर की अध्यक्षता में सोमवार से उन्नत गौ पालन एवं बकरी पालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। उन्नत गौ पालन में जिले के 36 किसान और बकरी पालन में 32 किसान प्रशिक्षण में शामिल हैं। पहले दिन मधुबनी जिले के सुखेत स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके गंगवार ने गायों की उन्नत नस्लों एवं बिहार के परिवेश में उत्तम गौ पालन के बारे में जानकारी दी। वहीं, पशुपालन से संबंधित विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार ने पशुओं में होने वाले रोगों एवं उसकी रोकथाम के बारे विस्तृत रूप से बताया। उन्नत गौ पालन की प्रशिक्षण समन्यवक डॉ. निधि कुमारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले चार दिनों तक चलेगा, जिसमें किसानों को पशुओं के रखरखाव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.