हाजीपुर, जुलाई 24 -- डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र एवं निफ्टम रीजनल सेंटर के त्वावधान में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीविका के कार्यक्रम प्रबंधक वंदना कुमारी व वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ.अनिल कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय वैज्ञानिक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कृषि विभाग आत्मा के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ.अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वैशाली जिला केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और यहां केला प्रचुर मात्...