शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में सोमवार को एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक चेतराम तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसान अंशुल मिश्रा ने ड्रैगन फ्रूट की खेती पर विस्तृत जानकारी साझा की। कौशल कुमार मिश्रा ने सहफसली खेती के लाभ बताए। उन्होंने आलू और टमाटर को एक ही पौधे पर उगाने (पोमैटो) का प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा, किसान ज...