गुमला, दिसम्बर 14 -- गुमला, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र गुमला आम फसल में कीट प्रबंधन विषय पर रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 20 आम उत्पादक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान,उनसे होने वाले नुकसान और वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रण की जानकारी किसानों को देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. बृजेश पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि आम एक महत्वपूर्ण फल फसल है,लेकिन कीट प्रकोप से किसानों को भारी नुकसान होता है। रासायनिक दवाओं के अधिक प्रयोग से लागत बढ़ने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है, इसलिए समेकित कीट प्रबंधन अपनाना जरूरी है। वहीं कृषि वैज्ञानिक अटल बिहारी तिवारी ने आम में फल मक्खी,हॉपर, मिलीबग,तना छेदक और थ्रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.