छपरा, मार्च 25 -- दाउदपुर (मांझी)। कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में "श्री अन्न की बीज उत्पादन तकनीक व बीज मूल्य श्रृंखला का विकास" विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के बिहार पोषक अनाज मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में किया गया। मुख्य अन्वेषक डॉ. श्वेता मिश्रा के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को श्रीअन्न के बीज उत्पादन, गुणवत्ता और बाजार से जुड़ी जानकारी दी गई। पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बीज उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला, जबकि केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार राय ने श्रीअन्न के महत्व और इसके आर्थिक लाभों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. सुमित कुमार सिंह, डॉ. जि...