केवीके ने 25 किसानों के बीच किया पावर टिलर का वितरण
गुमला, जून 12 -- गुमला, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला द्वारा अनुसूचित जनजाति उप-योजना के तहत किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ाने और यंत्रीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुमार समूह के 25 किसानों के बीच पावर टिलर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक और केंद्र के प्रमुख डॉ. बृजेश पांडे ने कहा कि जिले के अधिकतर किसान लघु व सीमांत वर्ग से हैं। जिनके लिए कृषि यंत्रीकरण खेती की लागत कम करने और समय पर कार्य संपादन में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि मजदूरों की कमी और बढ़ती मजदूरी के बीच पावर टिलर जैसे उपकरण खेती को अधिक सरल और लाभकारी बनाते हैं।डॉ. पांडे ने बताया कि पावर टिलर का उपयोग जुताई, खरपतवार नियंत्रण, क्यारियां बनाने और परिवहन कार्यों में किया जा सकता है। कार्यक्रम में किसानों को इसके सुरक्षित संचालन, रखरखाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.