मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), तुर्की ने मध्य विद्यालय तुर्की में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परिसर में मानव शृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मौके पर विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, दैनिक जीवन में साफ-सफाई के महत्व तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के वैज्ञानिक तौर-तरीकों के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...