गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला संवाददाता कृषि विज्ञान केंद्र गुमला द्वारा विकास भारती के सहयोग से वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में लातेहार जिले के 60 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मधुमक्खी पालन के महत्व,संभावनाओं और वैज्ञानिक तरीकों पर जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक अटल बिहारी तिवारी ने कहा कि मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला उभरता व्यवसाय है। जिससे शहद,मधुमोम और अन्य उत्पादों के जरिए किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।उन्होंने कहा कि मधुमक्खियां फसलों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिससे उत्पादन और गुणवत्ता में 20 से 70 प्...