हाजीपुर, जुलाई 14 -- स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक एवं राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र और निफ्टम के सहयोग से युवाओं को आधुनिक फूड प्रोसेंसिंग तकनीक आदि को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह, कृषि अभियंत्रिकी के ई. कुमारी नम्रता के साथ निफ्टम की ओर से यंग प्रोफेशनल साध्वी कुमारी एवं सूरज पासवान शामिल थे।

बैठक में चर्चा बैठक में किसानों, महिला समूहों एवं ग्रामीण युवाओं के लिए खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा कृषि आधारित उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र एवं निफ्टम के क्षेत्रीय केन्द्र हाजीपुर के बीच सहयोगात्मक ...