केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए साक्षी का चयन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहा की कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी कुमारी का 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की शतरंज स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। हाल में केंद्रीय विद्यालय खगौल में आयोजित संभागीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से 13 सितंबर तक हैदराबाद में होगी। इससे पहले साक्षी को 2 से 9 सितंबर तक केंद्रीय विद्यालय खगौल में सात दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि साक्षी लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्य मंजू देवी सिंह ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.