केवीएस में शिक्षकों का शीघ्र होगा इंटरव्यू
मधुबनी, सितम्बर 3 -- मधुबनी। केवीएस मधुबनी और झंझारपुर में विभिन्न पदों पर लगभग दो दर्जन रिक्ति के लिए शीघ्र ही इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। पूर्व में जेएनवी में इंटरव्यू की प्रक्रिया में दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने से अफरातफरी की हालत रही। संविदा आधारित इस पद के लिए यूपी के विभिन्न जिले के साथ ही बिहार के लगभग सभी जिले से अभ्यर्थियों का हुजूम पहुंच गया था। इसके बाद सभी का आवेदन रखकर स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की गयी है। जानकारी के अनुसार लगभग 2500 ऐसे आवेदन आएं हैं, जो अकादमिक योग्यता के साथ ही प्रशिक्षण की योग्यता धारित हैं। इसके साथ ही ये सभी एसटीईटी और सीटीईटी की भी परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.