मधुबनी, जुलाई 27 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केवीएस कॉलेज इकाई शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चतकालीन हड़ताल सोमवार से शुरू कर दी है। हड़ताल पर रहे संघ के महासंरक्षक एवं जिला संरक्षक राधवेंद्र पाठक, महाविद्यालय अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष राम कुमार यादव, सचिव श्रीजय अधिकारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप पासवान, नारायणजी झा,देवेंद्र कुमार झा, शैलेंद्र कुमार सिंह, माधव कुमार, मदन कुमार मधुप सहित अन्य ने बताया कि जबतक उनकी मांगें मान नही ली जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। उनकी मांगों में प्रोन्नति प्रभार दिये गये कर्मियों का प्रोन्नति वेतन दिये जाने, रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार दिये जाने,स्थानांतरण आदेश को वापस लेने, कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियो...