मधुबनी, अप्रैल 23 -- संदीप कुमार मधुबनी। केवीएस कॉलेज उच्चैठ में जुलाई महीने से बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऑल इंडिया फॉर टेक्निकल एजुकेशन नई दिल्ली ने नामांकन के लिए इस कॉलेज को दोनों पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटों पर छात्र-छात्राओं के नामांकन लेने की अनुमति प्रदान की है। केवीएस उच्चैठ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जी पी गदकर ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया कॉलेज के द्वारा जल्द ही शुरू की जाएगी। इन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा भी नामांकन प्रक्रिया शुरू करने को अनुमति दी गई है। इन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति में यह प्रावधान किया गया है कि उच्च शिक्षा के अंतर्गत व्यावसायिक एवं रोजगार परक शिक्षा ग्रामीण स्तर पर लागू किया जाए। केवीएस कॉलेज उच्चैठ में ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.