मधुबनी, मार्च 26 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र में एक मात्र रहे अंगीभूत कॉलेज कालिदास विद्यापति साइन्स कॉलेज, उच्चैठ में बीबीए एवं बीसीए की पढ़ााई की स्वीकृति प्रदान की गई है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर दरभंगा से इसकी स्वीकृति इसी वित्तीय वर्ष 2026-27 से नामांकन के लिए प्रदान किया गया है। दोनो ही बिषयों में 60-60 सीट स्वीकृत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र मेें रहे इस महाविद्यालय में व्यवसायिक विषयों की पढ़ाई शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस बात की जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.गजेंद्र प्रसाद गदकर ने बताया कि इंटर के बाद छात्र-छात्राएं इन विषयों में नामांकन कराकर अपना कैरियर चुन सकते हैं। इन विषयों में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे जिला या फिर दूसरे प्रदेश को जाना होत...