रुडकी, जुलाई 16 -- पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रुड़की में भारत स्काउट एंड गाइड्स के नवचयनित कब-बुलबुल एवं स्काउट-गाइड्स के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट रहे। स्काउट परंपरा के अनुसार स्काउट मास्टर मामचंद ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया, जबकि पालीवाल और अंजलि यावद ने उप प्राचार्य संगीता खोराना एवं मुख्याध्यापिका नेहा चौबे का स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम प्रभारी सुधांशु वर्मा ने नवचयनित कब-बुलबुल एवं स्काउट-गाइड्स को स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान नौ गाइड्स ने स्काउट-गाइड नियमों के नौ सिद्धांतों का परिचय भी प्रस्तुत किया। प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य अनुशासन, सेवा भावना ...