बरेली, अप्रैल 28 -- इफको केंद्रीय विद्यालय इफको में तीन दिवसीय 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता बालक वर्ग का उद्घाटन नामित अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया। केवी बदायूं के प्राचार्य नरेश कुमार सिंह शैलोत, पर्यवेक्षक ममता सिंह शैलोत, बीके सिंह, अनवर, दिलीप वर्मा, भास्कर मौजूद रहे। प्राचार्या अमिता सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। बच्चों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन विष्णु ने खेल शपथ दिलवाई। खेलों में लखनऊ संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालय से आए 27 स्कोर्ट्स एवं 140 प्रतिभागियों के साथ बैडमिंटन, लॉन टेनिस एवं बास्केटबॉल की प्रतियोगिता का आरम्भ हुआ। प्रथम दिवस लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अन्डर - 14 में ऋत्विक अस्थाना प्रथम, द्वितीय स्थान शशांक, एवं तृतीय स्थान पर माधव केलकर रहे, अन्डर आयु वर्ग17 लॉन टेनि...