वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ सीबीपी वर्मा ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की प्रेरणा भी है। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए नारी सशक्तीकरण पर बल देने की बात कही। शिक्षिकाओं ने भी भाषण के माध्यम से अपनी बात रखी। इस मौके पर अजीत भूषण राहुल, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...