वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में प्राचार्य डॉ. चंद्र भूषण प्रकाश वर्मा ने कक्षा एक के नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत किया। प्राचार्य वर्मा ने बताया कि नए विद्यार्थियों के लिए 'प्रवेशोत्सव' तथा अभिभावकों के लिए 'अभिभावक अभिविन्यास' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को पठन-पाठन, 'विद्या प्रवेश', तकनीकी शिक्षा के समावेश तथा पाठ्य पुस्तकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। नवप्रवेशी विद्यार्थियों को नि:शुल्क 'विद्या प्रवेश' बुकलेट, चॉकलेट, स्वागत कार्ड एवं लेखन सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर उपप्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य अध्यापिका शालिनी मिश्रा, पंकज शर्मा, अविनाश वाणी, मोहित, दीक्षा विश्वकर्मा एवं दिव्य प्रकाश सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय ...