देहरादून, फरवरी 7 -- केन्द्रीय विद्यालय नं. 2 हाथीबड़कला में शनिवार को प्राथमिक विभाग ने ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चे दादा-दादी, नाना-नानी संग जमकर झूमे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विजय नैथानी और मुख्य अतिथि सरोजिनी थपलियाल ने किया। इस अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य तथा लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति स्नेह और आदर भाव को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सरोजिनी थपलियाल ने अपने संबोधन में परिवार में बुज़ुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके अनुभवों एवं संस्कारों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.