बोकारो, दिसम्बर 16 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य संजय प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना, उसके उद्देश्यों, उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय गीत का सामूहिक गायन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के महत्व, उद्देश्य एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर आधारित प्रभावशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.