बोकारो, सितम्बर 16 -- केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में बुधवार को 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ प्राचार्य संजय प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की गई। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी, नवीन परीक्षा पैटर्न तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना था। अभिभावक के साथ-साथ वर्ग शिक्षक एवं विषय शिक्षक उपस्थित रहे। अभिभावकों को यह सुझाव दिया गया कि वे घर पर बच्चों के अध्ययन के लिए सकारात्मक एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराएं तथा उनकी पढ़ाई की नियमित निगरानी करें। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय गणपुरा में अभिभावक-शिक्षक बैठक शिक्षकों द्वारा विद्यार्थि...