हल्द्वानी, जुलाई 14 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी छावनी के छात्र-छात्राओं ने देहरादून में आयोजित संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर 9 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। वहीं विद्यालय के 13 खिलाड़ियों का चयन केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आगामी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।इनमें शतरंज में याशिका बिष्ट, जूडो में पुष्कर सिंह, कृष्णांजलि जोशी, अंकित सिंह, शांभवी जरमाल, स्केटिंग में हर्ष राज रौतेला, दीक्षित आर्या, टेबल टेनिस में खुशील नाथ, दीपक आर्या एवं योग: प्रियांशी नेगी जबकि बास्केटबॉल में राकेश बिष्ट वहीं क्रिकेट में वैभव नेगी, फुटबॉल में प्रियांशी शामिल हैं। मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह होनहार खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्राचार्या कमला निखुर्पा ने सभी...