केवि और वीरशिवा वॉलीबाल के दूसरे चरण में
अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- रानीखेत, संवाददाता। यहां मिशन इंटर कॉलेज में स्व. केडी बेलवाल मैमोरियल ट्रस्ट की वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश दुबे ने किया। प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों की 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 11 अगस्त को होगा। पहले दिन केंद्रीय विद्यालय की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत को हराकर अगले चक्र में प्रवेश पाया। दूसरे मैच में वीरशिवा स्कूल की टीम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला को हराया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य कैलाश पांडे और प्रभारी प्रधानाचार्य कंचन कुमार पांडे भी मौजूद रहे। संचालन शिक्षक अनिल मनी ने किया। निर्णायक की भूमिका में ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक डा. शिवराज बिष्ट, अजय चंद, मनमोहन देव, चंदन मेहरा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.