केवि : एसटी के लिए सभी कक्षाओं में तीन-तीन सीट होगा रिजर्व
मधुबनी, सितम्बर 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। बाल वाटिका समेत कुल आठ कक्षाओं में करीब 320 छात्रों का दाखिला लिया जाएगा। नामांकन के लिए विद्यालय स्तर पर पहले ही सूची जारी की जा चुकी है। सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। सभी कक्षाओं के लिए कुल 3737 छात्रों की सूची जारी की गई थी। इसी सूची के आधार पर चयनित विद्यार्थियों का नामांकन किया जा रहा है। वहीं सभी कक्षाओं में तीन-तीन सीट एसटी कैटोगरी छात्रों के लिए रिजर्व रखा गया है। इस कैटोगरी से एक भी छात्र का आवेदन नहीं आया था। इसे रिजर्व रखा गया है और इनसे आवेदन मांगा गया है। यदि कोई इस कैटोगरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं तो वे आवेदन कर सकते हैं। इनके बच्चों का दाखिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.